भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ‘सर्वाेत्तम वोटर शिक्षा और जागरूकता मुहिम- 2024’ के लिए मीडिया ऐवार्डों का ऐलान

Dec3,2024 | Balraj Khanna | Chandigarh

- भारत निर्वाचन आयोग ने प्रिंट मीडिया, टैलिविज़न, रेडियो और ऑनलाईन/ सोशल मीडिया से ऐंटरियां माँगीं - सिबिन सी - 10 दिसंबर तक भेजी जा सकती हैं ऐंटरियां चंडीगढ़, 3 दिसंबरः---भारत निर्वाचन आयोग ने 2024 के दौरान वोटर शिक्षा और चुनाव जागरूकता को उत्साहित करने के लिए मीडिया हाऊसों के शानदार यत्नों को मान्यता देने के मद्देनज़र विशेष मीडिया ऐवार्डों का ऐलान किया है। यह पुरस्कार उन मुहिमों को सम्मान के तौर पर दिए जाएंगे जिन्होंने वोटिंग प्रक्रिया, मतदान सम्बन्धित ‘आई. टी. ऐपलीकेशनों और अन्य मुख्य चुनाव विषयों के बारे जागरूकता पैदा करके वोटरों की भागीदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान डाला है। पुरस्कार, एक प्रशंसा पत्र और मोमैंटो के रूप में होंगे, जोकि राष्ट्रीय वोटर दिवस, 25 जनवरी, 2025 को दिए जाएंगे। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि यह पुरस्कार चार श्रेणियों, प्रिंट मीडिया, टैलिविज़न, रेडियो और ऑनलाईन/ सोशल मीडिया को दिए जाएंगे। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि इन पुरस्कारों का मूल्यांकन वोटर जागरूकता मुहिमों की क्वालिटी, पेश की गई जानकारी की भरोसे योग्यता और मुहिम की तरफ से कवर किये दायरे पर आधारित होगा। भारत निर्वाचन आयोग के पत्र अनुसार, ‘‘ हम ऐसीं मुहिमों की तलाश कर रहे हैं जो निष्पक्ष मतदान की महत्ता को प्रभावी ढंग से उजागर करने, आई. टी. नवीनताओं के योग्य प्रयोग और भ्रामक जानकारी से निपटने के साथ-साथ जन जागरूकता पर सकारात्मक प्रभाव डालती हों। एक प्रवक्ता की तरफ से हरेक श्रेणी के लिए मुख्य शर्तों के बारे विस्तार में जानकारी दी गई है- ’प्रिंट मीडिया: ऐंटरियां भेजते समय किये गए काम का पूरा विवरण, प्रकाशित लेखों की संख्या, कुल प्रिंट एरिया और जन भागीदारी सम्बन्धी गतिविधियां शामिल होनीं चाहिए। सम्बन्धित लेखों की एक साफ्ट कापी, वैब लिंक या हार्ड कापी भी प्रदान की जाये।’ ’टैलिविज़न और रेडियो- ‘ऐंटरियों में सी. डी., डी. वी. डी., या पैन ड्राइव के द्वारा डाटा प्रदान किया जाना चाहिए, जिसमें मियाद सम्बन्धी, लगातारता और कुल प्रसारण समय के विवरण शामिल हों। सीधा जन सम्मिलन जैसी अन्य गतिविधियों भी को भी उजागर किया जाये। ’आनलाईन/ सोशल मीडिया: सम्बन्धित लिंकों या पी. डी. ऐफ़ज़. के साथ पोस्टों, ब्लॉग, टवीटस या मुहिमों के बारे जानकारी दी जाये। मुहिम के प्रभाव के साथ-साथ अतिरिक्त गतिविधियों का विस्तृत विवरण भी दिया जाये। सभी ऐंटरियां 2024 के दौरान प्रकाशित, प्रसारण या पोस्ट की होनी चाहिए। अंग्रेज़ी या हिंदी के इलावा अन्य भाषाओं में ऐंटरियों के साथ अंग्रेज़ी अनुवाद शामिल होना चाहिए। ऐंटरियों में मीडिया हाऊस का नाम, पता और संपर्क विवरण शामिल होने चाहिएं जो 10 दिसंबर, 2024 तक राजेश कुमार सिंह, अंडर सैक्ट्री (संचार) भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन, अशोका रोड, नईं दिल्ली- 110001 के पते पर जमा करवाए जा सकते हैं। ईमेल है media-division@eci.gov.in. मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने चुनाव जागरूकता पैदा करने के लगातार यत्नों के लिए मीडिया हाऊसों का धन्यवाद किया है और भविष्य में मतदान के दौरान अपना योगदान जारी रखने के लिए उत्साहित किया है।

Eci-Announces-Media-Awards-For-best-Campaign-On-Voter-Education-And-Awareness-2024-


About Us


Punjab News Hub is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Balraj Khanna (Editor)

Subscribe Us


Address


Punjab News Hub
Near Gurudwara Dukhbhanajan Sahib, Jalandhar Byepass Chowk Ludhiana. 141008
Mobile: +91 98154 82954 Mobile: +91 98154 82954
Land Line: +91 98154 82954
Email: blarajkhanna@live.com
Share your info with Us